– बच्चों ने लगाए स्टाल और टी एल एम की प्रदर्शनी
सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) बालदिवस के उपलक्ष्य में म्योरपुर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय नेमना में गुरुवार को बाल मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन धूम धाम से किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गोंड ने बाल मेला का फीता काटने के बाद मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर किया गया।
अपने संबोधन में चाचा नेहरू को याद करते हुए मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख ने कहा पिछले एक दशक में परिषदीय स्कूलों में अभूतपूर्व बदलाव हुए हैं। पठन पाठन से ले कर खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे है।नेमना कंपोजिट विद्यालय के बाल संसद इको क्लब मीना मंच के बच्चों की सराहना करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा ऐसे आयोजनों से ब्लॉक अपने उत्कृष्टता को प्राप्त कर रहा है। उक्त अवसर पर बच्चों द्वारा लगाए गए स्वादिष्ठ व्यंजनों भेल पूरी,पानी पूरी,मिठाइयों,फल, सब्जी,खेल कूद सामग्री,टी एल एम प्रदर्शनी आदि का अवलोकन कर सराहना किया गया। उक्त अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय की प्रधानाध्यापक सुमन वर्मा,वरिष्ठ शिक्षिका कुसुम सिंह,उर्मिला, ज्वाला प्रसाद द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार दुबे ने किया। उक्त अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष लाले राम, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम, पूर्व ग्राम प्रधान जरहा श्रीराम, समाज सेवी श्रीराम यादव,भाजपा नेता ईश्वरी प्रसाद, ताराचंद्र, ओमप्रकाश, ताड़क नाथ दुबे,नारायण दास गुप्ता, राजेश दुबे,संतोष कुमार,जवाहिर प्रसाद सहित काफी संख्या में अभिभावक मौजूद थे।
Author: Pramod Gupta
Hello








