सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति पर अभिनव पाण्डेय (विनीत) पुत्र आशीष कुमार, निवासी अमिरती कॉलोनी, राबर्ट्सगंज को समाजवादी छात्र सभा की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री पाण्डेय अखिलेश यादव की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाते हुए संगठन को और अधिक बल एवं गतिशीलता प्रदान करेंगे। नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 236








