October 24, 2026 7:25 pm

दुधमुहे बच्चे को चूल्हे में जिन्दा जलाकर मां ने स्वयं लगायी फांसी, जांच में जुटी पुलिस

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) छत्तीसगढ़ बार्डर से सटे थाना क्षेत्र के आसनडीह ग्राम पंचायत के जोबेदह गांव में एक मां ने अपने 10 माह के दुधमुंहे बच्चे को बुधवार की रात जलते चूल्हे में डालकर जला दिया। फिर स्वयं साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपति पत्नी पतिराज 28 वर्ष निवासी ढेंगरपानी थाना बसंतपुर छत्तीसगढ़ बुधवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक राजपति बुधवार को ही अपने ससुराल ढेंगरपानी से अपने मायके जोबेदह आई थी। रात में खाना खाने के बाद सभी लोग सोने चले गए। राजपति अपने छोटे बेटे जो 10 माह का था उसे लेकर एक कमरे में सोने चली गई। बड़ा बेटा अपने मामा के साथ सोने चला गया। जब सब लोग सो गए इसी बीच वह अपने छोटे बेटे को चलते चूल्हे में डालकर जला दी और खुद घर के अंदर बडेर में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह जब लोग सोकर उठे तो जब अंदर जाकर देखा दो दंग रह गए। यह नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। सब चिखना चिल्लाना शुरु कर दिए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने यह शक जाहिर किया कि अगर बड़ा बेटा अपने मामा के साथ नही सोया होता अगर वह मां के साथ होता तो हो सकता था वह उसे भी मार देती। वही घटना की सूचना लोगों ने बभनी पुलिस को दिया सब इंस्पेक्टर मख्खन लाल मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मामले की जांच हर पहलु पर की जा रही है। लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!