October 24, 2026 9:22 pm

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारी बैठक सम्पन्न

सोनभद्र। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के आगामी ‘‘जनजातीय गौरव दिवस’’ कार्यक्रम में प्रस्तावित आगमन को लेकर चोपन में तैयारियों की समीक्षा बैठक आज जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सोनभद्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं ताकि कार्यक्रम के दिन किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और आयोजन भव्य व दिव्य रूप से सम्पन्न कराया जा सके। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पेयजल व्यवस्था, पब्लिक शौचालय तथा स्वच्छता की स्थिति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ट्रैफिक प्लान को व्यवस्थित ढंग से तैयार किया जाए तथा वाहन पार्किंग स्थल का चयन कर रूट डायवर्जन की जानकारी मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाई जाए, जिससे आवागमन में किसी को परेशानी न हो। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!