– रॉबर्ट्सगंज पुलिस व एसओजी टीम की बड़ी सफलता
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम ने चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर ₹24 लाख मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित संयुक्त पुलिस टीम को यह सफलता मिली है।आवेदक गिरीश कुमार सोनी पुत्र श्यामनाथ सोनी निवासी वाड्रफनगर जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) ने 15 अक्तूबर 2025 को वाराणसी से वाड्रफनगर के लिए बस पकड़ी थी। उनके पास लगभग 140 ग्राम सोने एवं 3 किलोग्राम चांदी के जेवरात से भरा बैग था। 16 अक्तूबर को वाड्रफनगर पहुंचने पर उन्हें पता चला कि बैग से सोना-चांदी गायब है। इस संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु.अ.सं. 1078/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। दिनांक 8 नवम्बर 2025 की रात करीब 9:20 बजे, पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विश्लेषण व मुखबिर की सूचना पर सफीक खान पुत्र हसन अली निवासी खेरवाजगीर थाना मानवर जिला धार (मध्यप्रदेश) को टोंकी रोड, मनावर (धार) से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के समय उसके पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए, जिन्हें वह बेचने ले जा रहा था। सफीक खान ने बताया कि वह अपने साथियों जाबिर, अशफाक और आबिद के साथ धार (मध्यप्रदेश) से वाराणसी आया था। 15 अक्तूबर को टेंगरा मोड़, वाराणसी से दोनों व्यापारियों का पीछा किया और जब बस उरमौरा ढाबा पर रुकी, तब बैग से सोना-चांदी निकालकर फरार हो गए। जाबिर पुत्र हुसैन, निवासी खेरवाजगीर थाना मानवर जिला धार (म.प्र.), अशफाक पुत्र कमाल निवासी खेरवाजगीर थाना मानवर जिला धार (म.प्र.), आबिद पुत्र अमजद अली निवासी खेरवाजगीर थाना मानवर जिला धार (म.प्र.), 131 ग्राम सोने के आभूषण, 2.900 किलोग्राम चांदी के जेवरात (कुल कीमत लगभग ₹24,00,000/-), गिरफ्तार करने वाली पुलिस, नि0 उमाशंकर यादव थाना रॉबर्ट्सगंज, मु0हे0का0 विपिन कुमार जायसवाल थाना रॉबर्ट्सगंज, का0 शिवम मौर्य सर्विलांस सेल, का0 रितेश पटेल एसओजी टीम पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने उत्कृष्ट कार्य हेतु पूरी पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
Author: Pramod Gupta
Hello








