सोनभद्र। विंढमगंज (सुमन गुप्ता) विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैयाडिह स्थित मां वैष्णो धर्मशाला के प्रांगण में आगामी 12 नवम्बर 2025 को 13वां श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में श्याम परिवार के सदस्य संजीव कुमार सांवरिया ने जानकारी दी कि इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु भाग लेंगे। कार्यक्रम में देश-प्रदेश के प्रसिद्ध भजन कलाकारों द्वारा बाबा श्याम के भजन एवं कीर्तन पूरी रात गाए जाएंगे, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो जाएगा।कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए विशाल महाप्रसाद का भी आयोजन किया गया है।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 235








