सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) नवनिर्मित 132/33 केवीए किरबिल पावर हाउस में 9 नवम्बर रविवार को आवश्यक कार्य होना है जिसके कारण सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक के लिए नधिरा, बीजपुर, बभनी उपकेंद्र से पोषित ग्रामीण अंचल के सभी गाँवो में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान उपभोक्ताओं से आग्रह है कि बिजली सम्बन्धित आवश्यक घरेलू कार्य निर्धारित समय से पूर्व निपटा लें। उक्त आशय की जानकारी उपखंड अधिकारी म्योरपुर शिवम गुप्ता ने देते हुए बताया कि लगभग 8 घण्टा तक 33 केवीए सप्लाई बंद रहेगी इस दौरान उपकेंद्र के सभी फीडर बन्द रहेगें। यह सूचना क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के हित मे जारी हुआ है।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 343









