सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिजौली मोड़ के पास बृहस्पतिवार साम को ट्रक और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अमित विश्वकर्मा उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी श्रीपालपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शाम को करीब 8 बजे अपने घर श्रीपालपुर से रॉबर्ट्सगंज की ओर जा रहा था।
इस दौरान बिजौली मोड़ के पास एक ट्रक बैक कर रहा था, तभी अमित की बाइक ट्रक से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 598








