October 25, 2026 2:30 pm

“मिशन शक्ति 5.0” एवं “यातायात माह” के तहत 803 चालान, महिलाओं व सड़क सुरक्षा पर जोर

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारू द्विवेदी (नोडल अधिकारी–मिशन शक्ति) के नेतृत्व में आज दिनांक 06 नवंबर 2025 को “मिशन शक्ति 5.0” एवं “यातायात माह” के तहत जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा जिलेभर में व्यापक चेकिंग एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई, जिसके अंतर्गत कुल 803 चालान किए गए। इनमें काली फिल्म 02, गलत नंबर प्लेट 012, स्टंटबाजी 01, जातिसूचक शब्द 01, अन्य धाराओं में (बिना हेलमेट, तीन सवारी, मोडिफाइड साइलेंसर, हूटर, सीट बेल्ट, बिना नंबर प्लेट, प्रेशर हॉर्न आदि) 787 कुल चालान: 803 पुलिस टीम द्वारा इस दौरान आमजन को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा सुरक्षित ड्राइविंग हेतु पंपलेट भी वितरित किए गए।अधिकारियों ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग, नशे की हालत में वाहन न चलाना, तथा गति सीमा का पालन करना सड़क सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक है। साथ ही सभी से अपील की गई कि वे स्वयं और दूसरों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!