October 25, 2026 9:38 pm

मिशन शक्ति व हाईकोर्ट के आदेश के तहत यातायात अभियान, 266 वाहनों का चालान

सोनभद्र। मिशन शक्ति अभियान एवं उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेशों के अनुपालन में यातायात प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में जिले में विशेष यातायात चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न यातायात नियम उल्लंघनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 266 वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान काली फिल्म लगाए एक वाहन, गलत नंबर प्लेट वाले दो वाहन तथा स्टंटबाजी करने वाले पांच वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त बिना हेलमेट, तीन सवारी, मोडिफाइड साइलेंसर, हूटर, सीट बेल्ट न लगाना तथा बिना नंबर प्लेट जैसे अन्य उल्लंघनों पर भी चालान किए गए। यातायात पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने एवं नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु इस प्रकार के अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!