November 25, 2026 3:57 pm

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज समर्थक शाम होते ही काट रहे दारू मुर्गा

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आहट के बाद गाँवों में प्रधानी के साथ जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज हो गयी है। गाँवों में ग्राम प्रधान प्रत्याशियों की लंबी लिस्ट देख बुद्धिजीवी स्तब्ध है तो अपने अपने प्रत्याशियों के साथ समर्थकों की शाम होते ही महफ़िल सजनी शुरू है।शाम होते ही कहीं ढाबा तो कहीं पिकनिक स्थल कहीं होटल पर दारू मुर्गा की पार्टी ने रफ़्तार पकड़ लिया है।हलांकि अभी तक चुनाव आयोग द्वारा न तो चुनाव तिथि की घोषणा की गयी है और नहीं आचार संघीता ही लगाया गया है।अभी तक सीटों के आरक्षण पर निर्वाचन विभाग द्वारा कार्य पूरा तक नही हुआ है। बावजूद केवल बीएलओ द्वारा वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और काटने की प्रक्रिया से गाँवों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दम दिखाने वाले प्रत्याशियों में राजनीतिक माहौल का तापमान बढ़ गया है। जिला पंचायत और क्षेत्र पँचायत में ज़ोर आजमाने वाले धीरे धीरे समाजसेवी के रूप में कोई कम्बल साड़ी मिठाई बांट कर अपनी पहचान बना रहा है तो कुछ लोग जगह जगह होर्डिंग बैनर के माध्यम से तौहारो की बधाई और सुभ कामनाएँ देने में लगे हुए हैं। यह सब देख कर चट्टी चौराहा चाय पान की दुकानों पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कौन प्रत्याशी जनता के लिए बेहतर सेवक साबित होगा किसकी छबि खराब है कौन पाँच साल तक जनता के लिए निस्वार्थ कुछ किया है इस पर भी मंथन शुरू है। जानकारों की माने तो वर्तमान समय मे जरहा न्याय पंचायत के 13 गाँवो में सीटिंग प्रत्याशियों की धुकधुकी बढ़ी हुई है। गाँवों में पाँच साल तक विकास की गंगा बहाने के नाम पर हुई सरकारी धन की बंदरबांट पर भी चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। सूत्रों पर विश्वास करें तो नए और पुराने प्रधान प्रत्याशी अपने अपने समर्थकों के साथ गोलबंद होकर गली मोहल्ले घर घर वोटरों के बीच देर रात तक बैठक बाजी कर अंदर से मतदाताओं का मन टटोलने में लगे हुए हैं। इसके लिए कोई फ्री राशन की बोरी पहुँचा रहा है तो कुछ लोग जरूरत मन्दों को कंबल कपड़ा मिठाई तथा नगद देकर अपनी अपनी हवा बनाने की कोशिश में लग गए हैं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!