सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सशक्त करने के उद्देश्य से संचालित “मिशन शक्ति फेज 5.0” के अंतर्गत जनपद में महिलाओं की सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा नियमों के पालन हेतु विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारू द्विवेदी (नोडल अधिकारी–मिशन शक्ति) के नेतृत्व में जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा संचालित किया गया। अभियान के दौरान विभिन्न उल्लंघनों पर कुल 185 चालान किए गए। ब्लैक फिल्म 01, फॉल्टी नम्बर प्लेट 02, स्टंटबाजी 02, अन्य धाराओं में (बिना हेलमेट, तीन सवारी, हूटर, बिना नंबर प्लेट, सीट बेल्ट न पहनना आदि) 180 कुल चालान 185, अभियान के मुख्य उद्देश्य: महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण प्रदान करना, सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को सुनिश्चित करना, अशोभनीय व असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना, पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।
Author: Pramod Gupta
Hello









