October 25, 2026 10:41 am

छठ महापर्व की तैयारियां शुरू प्रभारी निरीक्षक ने घाटों का लिया जायजा

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई है नदी तथा जलाशयों के किनारे छठ घाटों पर साफ सफाई का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक बीजपुर नरेन्द्र कुमार सिंह ने थाना क्षेत्र के अजीरेश्वर धाम जरहा, दुधहिया देवी मंदिर पुनर्वास,बीजपुर बाजार सब्जी मंडी,एनटीपीसी अवासीय परिसर लेक पार्क, शिव मंदिर आदि स्थानों में जाकर छठ पूजा घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधित स्थितियों का जायजा लिया। श्री सिंह ने बताया कि छठ घाट से संबंधित समिति और ग्राम प्रधान से उक्त स्थान की साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा किया और कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या आये तो तत्काल पुलिस से संपर्क करे पुलिस आपकी सहायता के लिए सदैव तत्पर हैं। बताते चले कि आगामी 25 अक्टूबर से नहाय खाय के साथ शुरू होने वाला महापर्व 26 अक्टूबर को खरना 27 को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य तथा 28 को उदीयमान सूर्य को अर्घ देने के बाद महापर्व का समापन होगा इस दौरान यह महापर्व सकुशल सम्पन्न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। उधर अजीरेश्वर धाम परमार्थ जनसेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि छठ घाट की साफ सफाई करा ली गयी है सुरक्षा से सम्बंधित वालेंटियर नदी पर तैनात रहेगें।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!