October 25, 2026 10:44 am

मिशन शक्ति के तहत यातायात अभियान में 362 वाहनों के किए गए चालान

सोनभद्र। मिशन शक्ति अभियान एवं उच्च न्यायालय के आदेश के अनुक्रम में यातायात नियमों के अनुपालन हेतु यातायात प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में विशेष यातायात चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने काली फिल्म लगे शीशों, मॉडिफाइड साइलेंसर, सीट बेल्ट न लगाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने, बिना नंबर प्लेट, फाल्टी नंबर प्लेट, स्टंटबाजी तथा जातिसूचक शब्द व हूटर का प्रयोग करने वाले वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की। इस दौरान कुल 362 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस द्वारा जनपद वासियों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!