सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरमुरा के पास स्टेट हाईवे पर गुरुवार सुबह करीब 10:15 बजे टाटा हैरियर और मारुति ओमनी में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया। सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 444









