सोनभद्र/बीजपुर(विनोद गुप्त)खेल हमें आपसी समन्वय के साथ ही एकता प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है।उक्त उद्गार एनटीपीसी रिहंद परियोजना प्रमुख अनिल श्रीवास्तव कार्यकारी निदेशक ने वीएसआर वॉलीबाल टूर्नामेंट के उदघाटन समारोह में व्यक्त किए एनटीपीसी रिहंद में मंगलवार को वीएसआर वॉलीबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ रिहंद टाउनशिप परिसर स्थित सोन शक्ति स्टेडियम में आरंभ हुआ एनटीपीसी रिहंद में वीएसआर वॉलीबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन जो 14 से 16 अक्टूबर तक चलेगा।इस टूर्नामेंट में एनटीपीसी रिहंद विन्ध्याचल और सिंगरौली परियोजना की टीमें हिस्सा ले रही हैं।इसके पूर्व समारोह के मुख्य अतिथि एनटीपीसी रिहंद के परियोजना प्रमुख अनिल श्रीवास्तव के स्टेडियम पहुँचने पर स्पोर्ट्स काउंसिल के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है और मुझे विश्वास है कि यह टूर्नामेंट आपसी समन्वय में कारगर साबित होगा।आप सभी खिलाड़ी खेल भावना का परिचय देते हुए इस टूर्नामेंट को सफल बनाएं मैं सभी टीमों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।
उदघाटन मैच के पूर्व मुख्य अतिथि ने रिहंद और सिंगरौली टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फीता काटकर मैच का उदघाटन किया। उदघाटन समारोह के दौरान मुख्य महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण, महाप्रबंधक एडीएम, यूनियन और असोसियेशन के पदाधिकारियों सहित बहुत से कर्मचारी एवं दर्शक उपस्थित थे।









