October 26, 2026 10:35 pm

स्टेशन मास्टर का महिलाओं पर अत्याचार का वीडियो वायरल

सोनभद्र (विंढमगंज) एक ओर योगी सरकार “बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ” का नारा दे रही है, वहीं दूसरी ओर सरकारी अफसरों की कार्यशैली इस नारे को कलंकित कर रही है। विंढमगंज रेलवे स्टेशन से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्टेशन मास्टर गौतम कुमार नामक व्यक्ति असहाय महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में स्टेशन मास्टर को महिलाओं पर गाली-गलौज करते हुए, यहां तक कि लाठी-डंडे से पिटाई करते और पत्थर फेंकते हुए देखा जा सकता है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि वह स्टेशन पर बैठी महिलाओं को जबरन हटाने के लिए यह बर्बरता कर रहा था।स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जब आम जनता की सुरक्षा के जिम्मेदार अधिकारी ही इस तरह का बर्ताव करेंगे, तो महिलाओं को न्याय कैसे मिलेगा? अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या योगी सरकार ऐसे “सरकारी शहंशाह” पर सख्त कार्रवाई करेगी या फिर हमेशा की तरह मामले को लीपापोती में निपटा दिया जाएगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!