October 25, 2026 2:17 am

मिशन शक्ति 5.0 के तहत ‘एक दिन की एसडीएम’ बनी सुहानी- नारी शक्ति का प्रेरक उदाहरण

सोनभद्र। प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति 5.0 के तहत आज जनपद में महिला सशक्तिकरण की मिसाल देखने को मिली।
कुमारी सुहानी, जो उच्च प्राथमिक विद्यालय, बिल्ली की मेधावी छात्रा हैं, को एक दिन की उप जिलाधिकारी (SDM) बनने का अवसर मिला। एक दिन की एसडीएम बनी सुहानी ने कार्यालय पहुंचकर फरियादियों की समस्याएँ सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उनके आत्मविश्वास, नेतृत्व और जिम्मेदारी की भावना ने सभी को प्रभावित किया। सुहानी ने बताया कि उनका सपना है कि भविष्य में वह मेहनत और लगन से वास्तविक रूप से इसी पद पर कार्य करें और समाज सेवा के माध्यम से परिवर्तन लाएं। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, तहसीलदार, कानूनगो, अमीन, अधिवक्तागण एवं क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहे। आइए, ऐसी बेटियों के जज़्बे को सलाम करें जो अपने सपनों को साकार करने की दिशा में दृढ़ कदम बढ़ा रही हैं!

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!