October 25, 2026 1:41 am

शिव मंदिर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र। विंढमगंज (सुमन गुप्ता) मुडिसेमर गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश उर्फ जय मौर्या पुत्र वासुदेव कुशवाहा पर बीते शनिवार की शाम सलैयाडिह ग्राम पंचायत के कोन मोड़ चौराहे पर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने घटना में शामिल रहीस, रसीद पुत्र सुलेमान और अरमान पुत्र सदीक निवासी सलैयाडिह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य हमलावरों की तलाश जारी है। थाने में दिए प्रार्थना पत्र के अनुसार, 1 अक्टूबर को मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा के दौरान सततवाहिनी नदी तट पर आरोपियों ने विवाद खड़ा किया था। इस दौरान अध्यक्ष जयप्रकाश मौर्या बीच-बचाव करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसी रंजिश के चलते 4 अक्टूबर की शाम लगभग 6 बजे आरोपी अपने 4-5 अज्ञात साथियों के साथ कोन मोड़ फास्ट फूड दुकान के पास पहुंचे और लाठी, डंडा, कलछुल और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। शोर सुनकर नितेश पासवान, मुकेश कुमार मौर्य समेत ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जयप्रकाश की जान बचाई। पीड़ित ने बताया कि हमले में उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। जाते समय हमलावरों ने समिति के अन्य सदस्यों को भी जान से मारने और उठवा लेने की धमकी दी, साथ ही धर्मविरोधी अपशब्द कहकर धार्मिक भावनाओं को आहत किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित का मेडिकल कराया। थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 110, 115(2), 191(2), 191(3), 299, 351(3), 352, 333 और एससी-एसटी एक्ट 3(1), 3(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी श्रवण गोंड, मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी, संजू तिवारी, मनोज पटेल, विजय पासवान, मनोज पासवान, सरयु यादव, अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ किशु सिंह, मनीष मद्धेशिया, सुभाष, रंजन, सुखदेव समेत दर्जनों लोग थाने पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!