October 24, 2026 8:19 am

पुलिस ने कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच जुमे की नमाज सकुशल संपन्न कराई

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को अदा की जाने वाली जुमे की नमाज के दौरान कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए। सभी क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने सर्किलों में और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सतर्कता पूर्वक भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की। मस्जिदों और नमाज स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी गई। इसके परिणामस्वरूप जुमे की नमाज शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन का सहयोग करते हुए शांति बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!