October 24, 2026 8:32 pm

गांधी-शास्त्री जयंती पर रालोद ने अर्पित की श्रद्धांजलि

सोनभद्र। राष्ट्रीय लोक दल के जिला पार्टी कार्यालय पर आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी सत्य, अहिंसा और सद्भाव के प्रतीक थे, जिनकी विचारधारा समाज को नई दिशा देती है। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देकर देश की आत्मा को शक्ति प्रदान की।प्रदेश सचिव रामसेवक पटेल ने गांधी-शास्त्री के जीवन को सादगी, ईमानदारी और त्याग की प्रेरणा बताया। जिला महासचिव रोहित सिंह ने कहा कि आज के दौर में उनके आदर्शों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। अंत में जिलाध्यक्ष ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक दल समाज और किसानों की सेवा के लिए निरंतर गांधी और शास्त्री जी के बताए मार्ग पर चलता रहेगा। कार्यक्रम में जिला सचिव विजय भारती, मुरली चौहान, भोला नाथ देव पाण्डेय सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!