October 24, 2026 9:22 pm

सीआईएसएफ डीजी मेरिट छात्रवृत्ति सूची में रिहंद यूनिट के दो छात्रों ने किया नाम रोशन

सोनभद्र। बीजपुर(विनोद गुप्त) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एनटीपीसी रिहंद यूनिट के दो छात्रों ने पूरी यूनिट को गर्वान्वित कर दिया है। रिहंद इकाई के दो छात्रों को शैक्षणिक वर्ष 2024-2025 के लिए प्रतिष्ठित डीजी मेरिट छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया है।डीजी सूची के अनुसार रिहंद यूनिट के छात्र आदित्य कुमार एल/एचसी/जीडी नीलम के पुत्र हैं।वहीं आर्यन सिंह एचसी/डीवीआर शैलेंद्र सिंह के पुत्र हैं।बताया गया कि विस्तारित योजना के तहत सीआईएसएफ महानिदेशक द्वारा मान्यता प्राप्त मेधावी वार्डों में दोनों छात्र शामिल थे।दोनों छात्रों को यह सम्मान तब मिला है जब सीआईएसएफ ने अपने कल्याणकारी कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सुधार लागू किए हैं। जानकारी के अनुसार चालू शैक्षणिक वर्ष 2024-2025 के लिए देश भर में कुल 567 छात्रों को नए मानदंडों के तहत लाभ दिया गया है जिसमें पहले की छात्रवृत्ति संख्या की सीमा को भी समाप्त कर दिया है।संशोधित मानदंडों के तहत सीआईएसएफ कर्मियों के वही वार्ड पात्र हैं जिन्हों ने कक्षा 12 में 80% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।इस विस्तार के परिणाम स्वरूप मेधावी छात्रों को ₹1.26 करोड़ से अधिक की राशि वितरित की गई है जिसमें खेल उपलब्धि हासिल करने वालों के लिए विशेष मान्यता और शहीद कर्मियों के वार्डों के लिए बढ़ाया गया समर्थन शामिल है। आदित्य सिंह और आर्यन सिंह की उपलब्धि एनटीपीसी रिहन्द यूनिट को विशिष्टता दिलाती है। गौरतलब हो कि इस सफल कल्याणकारी पहल की पहुंच को दूरदराज की इकाइयों तक भी उजागर करती है। इस योजना का उद्देश्य छात्रों को उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना और अपने कर्मियों के परिवारों के शैक्षिक भविष्य के प्रति बल की प्रतिबद्धता को मजबूत करना है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!