सोनभद्र (रामगढ़) सदर क्षेत्राधिकारी राज एवं पन्नुगंज प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने पुलिस फोर्स के साथ रामगढ़ कस्बे का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने दुर्गा प्रतिमा पंडालों का अवलोकन किया तथा आगामी रावण दहन कार्यक्रम के आयोजन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और आयोजन समिति के पदाधिकारियों से संवाद कर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने की अपील की।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 355









