सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) शासन के मंशानुसार पुलिस अधीक्षक अभिषेक बर्मा के निर्देश पर जनपद में चलाए गए महिला सुरक्षा,नारी सम्मान,महिला शसक्तीकरण के तहत बुधवार को प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने क्षेत्र के पूजा पंडालों में जाकर महिलाओं को साइबर फ्राड से बचने के उपाय बताए और कहा कि आज जिस प्रकार मोबाइल के जरिये लोगो के साथ फ्राड हो रहा है उससे आप लोग बचे वाट्सअप,फेसबुक,इंस्ट्राग्राम के जरिये लिंक के माध्यम से पुलिस बनकर लोगो के साथ फ्राड किया जा रहा है।उन्हों ने कहा पुलिस हेल्पलाइन नम्बर 1090,112,1030,181 पर तत्काल फोन करके उसका कंप्लेन करें साथ ही आवश्यकता पड़ने पर डायल 112 पुलिस का तत्काल सहयोग लें प्रभारी निरीक्षक ने उपस्थिति सभी महिलाओं से साइबर ठगी से अवधान तथा सतर्क रहने की अपील की है।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 259









