October 24, 2026 4:23 am

मधुपर के सूर्य प्रकाश मेडिकल स्टोर में औषधि निरीक्षक की औचक छापेमारी

सोनभद्र। जिलाधिकारी एवं सहायक आयुक्त औषधि मिर्जापुर के निर्देश पर आज 30.09.2025 को औषधि निरीक्षक सोनभद्र, राजेश कुमार मौर्य ने सूर्य प्रकाश मेडिकल स्टोर, मधुपर में औचक निरीक्षण और छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान स्टोर संचालक कुछ औषधियों के क्रय-विक्रय बिल प्रस्तुत नहीं कर पाए। बिल प्रस्तुत करने के लिए उन्हें 3 दिन का समय दिया गया है। औषधि निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि नशे में दुरुपयोग होने वाली दवाओं का डॉक्टर के पर्चे के बिना विक्रय नहीं किया जाएगा। निरीक्षण में संदिग्ध प्रतीत होने वाली दो दवाओं के नमूने संकलित कर लैब में गुणवत्ता जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर औषधि और प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!