October 24, 2026 4:23 am

मिशन शक्ति के अंतर्गत मेधावी छात्रा सायरा फातिमा को बनाया गया एक दिन का थाना प्रभारी 

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जनता इंटर कॉलेज बभनी की कक्षा 12 की छात्रा सायरा फातिमा को सोमवार को एक दिन के लिए बभनी थाना का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। इस दौरान उन्होंने थाने में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित पुलिस कर्मियों को तत्काल जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसएचओ की कुर्सी पर बैठकर सायरा ने सबसे पहले महुआदोहर निवासी सावित्री की समस्या सुनी, जिसमें उसके पति व ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ना की शिकायत थी। इस पर उन्होंने संबंधित पुलिस कर्मियों को मौके पर जांच कर शाम तक रिपोर्ट देने का आदेश दिया। इसी तरह पोखरा निवासी महतबून निशा की समस्या सुनकर उन्हें सांत्वना दी और कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं चैनपुर निवासी शंभू के जमीन विवाद पर राजस्व कर्मियों की मदद से मौके का मुआयना कर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप महिला सम्मान, नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए यह पहल की जा रही है। बालिकाओं को जिम्मेदार कुर्सी पर बैठाकर उनके अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने और समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास है। सायरा फातिमा, जो बारहवीं विज्ञान वर्ग की छात्रा हैं, ने बताया कि उनका सपना सिविल सेवा में जाकर देश सेवा करना है। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को थाना परिसर का भ्रमण कराया गया, जिसमें महिला बंदी गृह, बैरक और मेश आदि की विस्तृत जान गई।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!