October 24, 2026 9:46 pm

एसपी ने रॉबर्ट्सगंज में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सोमवार को थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज, प्रभारी निरीक्षक यातायात सहित पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। एसपी ने मुख्य बाजार, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थलों का जायजा लिया तथा आमजन और व्यापारियों से संवाद कर उनकी सुरक्षा संबंधी अपेक्षाएं जानीं। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क और संवेदनशील रहकर कार्य करने के निर्देश दिए। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग भी कराई गई। एसपी वर्मा ने कहा कि जनपद में अपराध और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण तथा आमजन को सुरक्षा का अहसास दिलाने के लिए इस तरह की नियमित गश्त आगे भी जारी रहेगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!