तीन सफाई कर्मीयों की नियुक्ती के बावजूद 300 रुपए में लेबर से करवा रहे सफाई
सोनभद्र/चतरा विकासखंड के ग्राम पंचायत जगदीशपुर में भारत सरकार के स्वच्छता मिशन अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही है।यहाँ नियुक्त सफाई कर्मियों द्वारा खुद सफाई न करके लेबर से सफाई कराया जा रहा है। मनमानी और तानाशाही से गांव के लोग काफी परेशान हैं दशहरा जैसे बड़े त्यौहार पर भी साफ सफाई नहीं किया जा रहा है गांव में दुर्गा पूजा पंडाल बनाकर दुर्गा मां की पूजा किया जा जाएगा जगदीशपुर में दुर्गा पूजा पंडाल के पास साफ सफाई नही होने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है ग्रामीणों का आरोप है कि इस गांव में तीन सफाई कर्मी शासन द्वारा नियुक्त किया गया है गांव में साफ करने नहीं आते हैं ₹300 पर लेबर लगाकर कभी-कभी गांव की नाली सफाई करवाते हैं जिससे गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है ग्रामीणों ने बताया कि बीच गांव में सन 2022 से कूड़ा दान बना हुआ है,जो काफी समय पहले से ही पूरा भर चुका है। जिसकी सफाई आज तक किसी भी सफाई कर्मचारियों द्वारा नहीं की जा रही है। जिससे ग्रामीणों को कूड़ा करकट फेंकने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है गांव के लोगों द्वारा घर का कुंडा कचरा गांव में ही रोड पर फेंका जा रहा है जिससे गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है घर का कूड़ा कचरा रोड और नाली में फेंकने के लिए मजबूर हो रहे हैं ग्रामीण हैरानी की बात यह है कि उक्त कूड़े दान के पास माता दुर्गा पूजन हेतु पंडाल बनाया जाता है ग्रामीणों द्वारा गांव में नियुक्त सफाई कर्मी से कूड़ेदान को साफ करने को कहा गया तो उन्होंने साफ करने से मना कर दिया कि हमारे पास समय नहीं है हम इस समय BLO का काम देख रहे हैं जो कि यह कूड़ादान 3 साल से एक भी बार साफ नहीं किया गया है अजय पाल,कृपाशंकर,रामधार गुप्ता, छेदीलाल, रामविलास पाल,सुनीता देवी , पुष्पा देवी, रामरक्षा सुनील एवं अन्य ग्रामवासीयों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्रवाई करने की मांग की है









