October 24, 2026 12:17 pm

मिशन शक्ति फेज 5.0: में हुआ भव्य जागरूकता कार्यक्रम

– महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी बेटियाँ

– साहसी महिलाओं को किया गया सम्मानित

– नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सुरक्षा व स्वावलंबन का संदेश

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत 26 सितम्बर को थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के रामलीला मैदान में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सदर भूपेश चौबे एवं विधायक घोरावल अनिल मौर्या उपस्थित रहे। इस अवसर पर छात्राओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों और आत्मरक्षा से जुड़ी जानकारी दी गई। 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (बाल हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) जैसे टोल फ्री नंबरों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। स्कूली छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा, आत्मरक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर प्रभावशाली संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान साहसिक कार्य करने वाली दो महिला आरक्षियों सहित कुल 09 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष रुबी प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारू द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज माधव सिंह, थानाध्यक्ष महिला थाना सविता सरोज, चौकी प्रभारी कस्बा शिवकुमार सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन मिशन शक्ति की भावना को आत्मसात करते हुए महिलाओं को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!