October 24, 2026 1:11 pm

सगोबाँध में राम विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) थाना बभनी अंतर्गत ब्लॉक म्योरपुर के ग्राम सगोबाँध में रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रदीप यादव के तत्वावधान में बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य राम विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीराम और माता सीता के पावन विवाह की मनोहारी लीला का मंचन हुआ, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक एकत्र हुए। मंचन सभी के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। इस मौके पर ग्राम प्रधान गोपाल गुप्ता, निर्देशक आर. एन. गुप्ता, बिहारी गुप्ता, दशरथ, राजकुमार गुप्ता, अरुण गुप्ता, वेद प्रकाश शर्मा, सुनील गुप्ता, हरिओम जी, जयप्रकाश गुप्ता, प्यारेलाल, राधेश्याम यादव, जितेन्द्र गुप्ता, बब्लू, दीपनारायण, कमलेश, घनश्याम शर्मा, सोनू शर्मा, कालू शर्मा, राजा बाबू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!