सोनभद्र: दुद्धी तहसील क्षेत्र के तीन बालू/ मोरम और पत्थर/गिट्टी की परियोजनाओं के पर्यावरण स्वीकृति के लिए लोक जनसुनवाई का आयोजन अपर जिलाधिकारी नमामी गंगे रमेश चंद्र यादव की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत बोधाडीह के पंचायत भवन पर गुरुवार को आयोजित की गई।इस दौरान काफी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों को परियोजनाओं से होने लाभ के बाबत जानकारी दी गई।इस दौरान ग्राम पंचायत के बरवाटोला में मेसर्स रोहितनाथ, ग्राम पंचायत करमघट्टी में मेसर्स खाकी बाबा कंस्ट्रक्शन और ग्राम पंचायत बोधाडीह में मेसर्स श्री मंगल स्टोन क्रशर के उपस्थित संचालकों से ग्रामीणों ने संवाद कर आवश्यक सुझाव दिए।साथ ही पर्यावरण परामर्शदाताओ द्वारा खनन को लेकर संबंधित ग्रामों में खनन से होने वाले लाभ व विकास के बिंदुओ पर ग्रामीणों को विस्तार से बताया गया।इसके उपरांत एडीएम रमेश चंद्र यादव
ने कहा कि स्वीकृत पट्टाधारक को शुद्ध पानी, शिक्षा ,स्वास्थ्य ,सड़क , वृक्षारोपण आदि कार्यों को करना होगा।प्राप्त रॉयल्टी का 10 प्रतिशत तो डीएमएफ फंड में जाएगा वहीं 2 प्रतिशत सीएसआर में देना है।इसके तहत हैण्डपम्प में आरओ की व्यवस्था करें।ध्वनि प्रदूषण के लिए कम से कम क्षमता के विस्फोटक का प्रयोग करें और वायु प्रदूषण होगा उसके लिए पानी का छिड़काव नियमित करना है।उत्त्पन्न बीमारियों के लिए स्वास्थ्य कैम्प अत्यंत आवश्यक है।जिसमें प्रदूषण से प्रभावित लोगों का इलाज हो सके।खनिज से सरकार को टैक्स मिलेगा ही लेकिन स्थानीय लोगो के विकास के बारे में भी सोचना है।ब्लास्टिंग एरिया से रिहायसी इलाके कम से कम 50 मीटर की दूरी पर होना जरूरी है।और ब्लास्टिंग का समय दोपहर 12 से एक बजे तक निर्धारित है।इस दौरान समुचित सुरक्षा का ध्यान आवश्यक है।ग्रामीणों ने मांग किया कि क्षेत्र के क्रशर प्लांट खोला जाए ताकि दुद्धी तहसील क्षेत्र में लोगों को गिट्टी सस्ती मिल सके।इस दौरान प्रदूषण विभाग के सहायक वैज्ञानिक राजेश गौतम,सहायक अभय सिंह ,मनोज सिंह,कार्यदाई संस्था के नागेंद्र ठाकुर,शंभू यादव एसोशियशन के अध्यक्ष अजय सिंह ग्राम प्रधान राज नारायण भारती ,सुजीत यादव ,बुलबुल सिंह सहित एजेंसियों के पर्यावरणीय सलाहकार एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।









