November 24, 2026 5:58 pm

पं. दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती पर श्रद्धांजलि एवं संगोष्ठी आयोजित

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर सोमवार को एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की 109वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व विधान परिषद सदस्य केदार नाथ सिंह, जिला प्रभारी अनिल सिंह तथा भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जयंती कार्यक्रम जिले के सभी मंडल, शक्ति केन्द्र, बूथ और वार्ड स्तर पर भी आयोजित किया गया। जिला कार्यालय में हुई संगोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने तथा संचालन जिला मंत्री संतोष शुक्ल ने किया। मुख्य अतिथि केदार नाथ सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी कुशल संगठनकर्ता और एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। उन्होंने भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहते हुए सनातन विचारधारा को नए स्वरूप में प्रस्तुत किया और अंत्योदय का सिद्धांत दिया, जो समाज के अंतिम व्यक्ति को ऊपर उठाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके पदचिह्नों पर चलते हुए राष्ट्र और प्रदेश को सशक्त बनाने में कार्यरत हैं। जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि पं. उपाध्याय जी के राष्ट्रवादी विचार और अंत्योदय का दर्शन आज भी भारत के विकास मॉडल के प्रेरणास्रोत हैं। यह समावेशी और सशक्त राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। संगोष्ठी को विधायक अनिल मौर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा, धर्मवीर तिवारी, शारदा खरवार आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!