सोनभद्र: (दुद्धी)तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत अहीर बुढ़वा के मनरूटोला में दुर्गा पूजा एवं देवी जागरण कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य रूप से किया गया। इस धार्मिक आयोजन में ग्रामवासियों की भारी उपस्थिति देखने को मिली, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री गोपाल गुप्ता जी (ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, सागोबांध) उपस्थित रहे। उनके साथ ग्राम प्रधान श्री सत्यनारायण जी एवं समिति के अध्यक्ष श्री भगवान दास यादव सहित रूपनारायण यादव, चेतनारायण यादव,बिहारी लाल गुप्ता,श्यामचरण यादव, अमरजीत यादव,कृष्णा यादव, तपसी दास यादव,लक्ष्मण यादव, दिलीप यादव, अनुज यादव,रामप्रताप यादव,महेंद्र चेरो,नीरज भारती,सुदामा भारती,अरुण भारती उपस्थित थे।
Author: Pramod Gupta
Post Views: 409









