अजीरेश्वर धाम ट्रस्ट की ओर से उपहार में दिया जाएगा गृहस्ती का सामान
सोनभद्र/बीजपुर(विनोद गुप्त)स्थानीय बाजार स्थिति सब्जी मंडी में प्रत्येक वर्ष की भाँती इस वर्ष भी रामलीला मंच से गुरुवार शाम श्रीराम सीता विवाह के सुअवसर पर क्षेत्र के तीन गरीब कन्याओं की शादी रामलीला एंव दुर्गापूजा समिति के पदाधिकारियों द्वारा धूमधाम से सम्पन्न कराया जाएगा।पूजा समिति के अध्यक्ष विजेंद्र कुमार उर्फ बग्गा सिंह ने बताया कि भगवान श्रीराम माता सीता के विवाह मंचन के सुअवसर पर क्षेत्र के तीन बेटियों का विवाह धूमधाम से सम्पन्न कराया जाएगा।गौरतलब हो कि प्रथम दिन मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर पधारे रामलीला उद्दघाटन अवसर पर मेसर्स/बघेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेट सिंगरौली/सोनभद्र एवं अजीरेश्वर धाम परमार्थ जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष न्यासकर्ता श्री राजेन्द्र सिंह बघेल ने मंच से घोषणा किए थे कि इस रामलीला मंच पर होने वाली बेटियों की शादी में अजीरेश्वर धाम ट्रस्ट की ओर से वरकन्या को उपहार स्वरूप गृहस्ती के समान बेड बर्तन आलमीरा वस्त्र इत्यादि सभी सामग्री उपहार में दी जाएगी।मुख्य अतिथि के उद्द्बोधन उपरांत पूजा समिति के कार्यकर्ताओं सहित उपस्थित पंडाल में बैठे दर्शकों ने करतल ध्वनि से ट्रस्ट के अध्यक्ष का हार्दिक अभिनन्दन किया था।बताया गया कि श्रीराम सीता विवाह के साथ तीनों वर कन्याओं के शादी की तैयारी पूरी कर ली गयी है।









