November 24, 2026 10:06 am

पुलिस मुठभेड़ में दो इनामिया बदमाश घायल व गिरफ्तार

सोनभद्र। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस व एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। चोरी की घटना में वांछित व ₹25,000 इनामी दो अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार कर लिए गए। मौके से दो अदद अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। 27/28 अगस्त 2025 को थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में चोरी की घटना दर्ज की गई थी (मु0अ0सं0- 893/2025, धारा 331(4), 305, 324(4) बीएनएस) पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया।मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने चुर्क रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाशों को पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए। अंधेरे का फायदा उठाकर तीन अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए। अभियुक्त गिरफ्तार वीर सिंह पुत्र गब्बर सिंह निवासी बलार खेड़ी थाना आनगढ़, जनपद सागर (मध्य प्रदेश) उम्र 27 वर्ष, आज़ाद सिंह पुत्र अंगुरिया सिंह निवासी विलायत कला थाना बड़वारा जनपद कटनी (मध्य प्रदेश) उम्र 35 वर्ष दोनों को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह थाना रॉबर्ट्सगंज मय हमराह, एसओजी/सर्विलांस प्रभारी उ0नि0 राजेश जी चौबे मय हमराह, उ0नि0 विनोद यादव चौकी प्रभारी चुर्क मय हमराह, उ0नि0 ओमप्रकाश नारायण सिंह चौकी प्रभारी नई बाजार, उ0नि0 आशुतोष सिंह चौकी प्रभारी कार्मिका आवास मय हमराह।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!