October 24, 2026 5:32 pm

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन युवक गंभीर घायल

सोनभद्र (दुद्धी) विंढमगंज थाना क्षेत्र के घिवहीँ गांव में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार संतोष कुमार 22 वर्ष पुत्र रमेश यादव निवासी घिवही जोरुखाड़ से घर लौट रहा था। घिवहीँ लाइन होटल के पास मोड़ पर मुड़ते समय उसकी बाइक की टक्कर पीछे से आ रही दूसरी बाइक से हो गई। दूसरी बाइक पर मुकेश 28 वर्ष पुत्र कुबेर व प्रदीप कुमार 21 वर्ष पुत्र मुन्नू, दोनों निवासी रोरवा थाना कोन सवार थे। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी पहुँचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!