October 24, 2026 5:32 pm

कलश स्थापना के साथ नौ दिनों का ब्रत अनुष्ठान शुरू मंदिरों में उमड़ी भीड़

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय ब्रत अनुष्ठान पूजापाठ शुरू होगया। श्रद्धालु भक्त अपने अपने घरों में कलश स्थापना कर दुर्गा सप्तशती का पाठ किए वहीं क्षेत्र के सेवकाडॉड, बकरिहवाँ, जरहा अजीरेश्वर धाम, इंजानी, दूधहिया माता मंदिर परिसर, बीजपुर सब्जी मंडी के पूजा पंडाल, एनटीपीसी शिव मंदिर, सिरसोती शिव मंदिर, नेमना, पुनर्वास बीजपुर, शांतिनगर, कांट्रेक्टर कालोनी, डोडहर, नकटू सहित अनेक स्थानों पर सजे पूजा पंडाल में विधिविधान के साथ सोमवार सुबह कलश स्थापना और दुर्गा सप्तशती पाठ आरम्भ हुआ। इस दौरान मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़ देखी गयी। बताते चले कि क्षेत्र के बीजपुर बाजार सब्जी मंडी में जीवंत रामलीला का जहाँ मंचन आरम्भ हुआ हैं। वहीं अन्य कई स्थानों पर पंडाल में प्रोजेक्टर पर रामानन्द सागर द्वारा धरावाहिक रामायण दिखाया जाएगा इलाके में भीड़ भाड़ को देखते हुए सुरक्षा ब्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह ने पुलिस सचल दस्ता को सक्रिय रहने का निर्देश दिया और पूरे नवरात्रि सड़क किनारे जो भी मांस, मछली की दुकाने हैं उनको बन्द करने का आदेश दिया हैं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!