October 25, 2026 10:23 pm

अंग्रेजी शराब दुकान से बिहार भेजी जा रही अवैध खेप, पुलिस की गिरफ्त में आए तस्करों ने किया खुलासा

सोनभद्र। रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी मार्केट स्थित कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान पर गंभीर आरोप लगे हैं कि यहां से बिहार को अवैध शराब की बड़ी खेप भेजी जा रही है। चार दिन पूर्व मांची थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए अंतरराज्यीय शराब तस्करों ने पूछताछ में यह स्वीकार किया कि वे शराब इसी दुकान से खरीदकर बिहार ले जाते हैं और वहां ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते हैं। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के चलते इस अवैध कारोबार की मांग अधिक है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जो भी लाभ होता है, उसे आपस में बांट लिया जाता है। सूत्रों का कहना है कि वैनी और खलियारी स्थित अंग्रेजी शराब की दुकानों से लगातार बिहार में तस्करी की जा रही है। यही नहीं, रायपुर थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों, शराब और पशु तस्करी का धंधा अनवरत जारी है, जिससे शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों ने यह भी दावा किया कि इन गतिविधियों में थाने की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। वहीं, क्षेत्र के युवा नशे की गिरफ्त में तेजी से फंस रहे हैं, जिसकी जड़ यही अवैध तस्करी है। इस संबंध में जब आबकारी अधिकारी से सेलफोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति प्रतिदिन नौ लीटर तक शराब खरीद सकता है। यदि बड़ी मात्रा में बिक्री और तस्करी का मामला सामने आया है तो इसकी जांच की जाएगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!