October 24, 2026 3:40 pm

अवैध बालू परिवहन में संलिप्त दो व्यक्ति पुलिस टीम की रेकी करते हुए गिरफ्तार

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल के पर्यवेक्षण में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना घोरावल पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली। थाना क्षेत्र में पुलिस टीम को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति अवैध बालू परिवहन के लिए पुलिसकर्मियों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं और उनकी लोकेशन गिरोह के सदस्यों तक पहुंचा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सूरज गिरी पुत्र दिवाकर गिरी और राम सनोज उर्फ रामू पुत्र रामबली निवासी ग्राम कुंडा थाना घोरावल को मौके से गिरफ्तार किया। पूछताछ और मिले साक्ष्यों से यह स्पष्ट हुआ कि दोनों अभियुक्त अवैध बालू परिवहन से जुड़े गिरोह के लिए पुलिस टीम की रेकी कर रहे थे और पुलिस मूवमेंट की जानकारी आगे पहुंचा रहे थे। इस मामले में थाना घोरावल पर मु0अ0सं0 184/25, धारा 221 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई और दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस उप निरीक्षक बलिराम प्रसाद थाना घोरावल, हेड कांस्टेबल सचिन यादव थाना घोरावल, कांस्टेबल नीतीश राज थाना घोरावल।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!