October 24, 2026 3:40 pm

36 नए लेखपालों को मिली तैनाती

– राजस्व निरीक्षक का भी क्षेत्र बदला

सोनभद्र (दुद्धी) उपजिलाधिकारी निखिल यादव ने शनिवार को 36 नवागत लेखपालों को उनके कार्यक्षेत्र के विभिन्न गांव में नवीन तैनाती दी है। वहीं पूर्व में तैनात 8 लेखपालों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए अतिरिक्त प्रभार दिया है।उपजिलाधिकारी ने बताया कि दुद्धी तहसील में नए लेखपालों के आने से लेखपालों की कुल संख्या 96 हो गई है।36 लेखपालों में 2 महिला लेखपाल भी शामिल है।
उन्होंने बताया कि लेखपाल अनीता, विमलेश श्रीवास्तव ,अरुण कन्नौजिया ,महेंद्र यादव सहित 8 लेखपालों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें अतिरिक्त प्रभार दिया गया है वही दो राजस्व निरीक्षक का क्षेत्र में बदलाव किए गए जिसमें दुद्धी राजस्व निरीक्षक अखिलेश कुमार शुक्ल को अमवार और अमवार राजस्व निरीक्षक नागेन्द्र कुमार पाठक को दुद्धी क्षेत्र दिया गया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!