October 24, 2026 3:40 pm

सपा पीडीए की बैठक में बवाल, कार्यकर्ताओं ने किया बहिष्कार

सोनभद्र। विकास खंड नगवां के बलियारी में शनिवार को समाजवादी पार्टी की पीडीए बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद छोटेलाल सिंह खरवार पहुंचे, जिनका स्वागत कार्यकर्ताओं ने कर्मनासा नदी पर भव्य तरीके से किया और काफिले के साथ बैठक स्थल तक ले जाया गया। बैठक में जैसे ही वक्ताओं के संबोधन का क्रम शुरू हुआ, तभी कुछ नेताओं को बोलने का अवसर न मिलने से असंतोष पैदा हो गया। इस पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य हीरालाल यादव बैठक से उठकर जाने लगे। उनके साथ ही नाराज कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की और आधे से अधिक कार्यकर्ताओं ने बैठक का बहिष्कार कर दिया।जानकारी के अनुसार, कई कार्यकर्ता सांसद निधि से लगाए जा रहे स्ट्रीट लाइट के मुद्दे पर अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन मंच संचालन में उन्हें मौका नहीं दिया गया। इसी बात पर गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। पूर्व ग्राम प्रधान व जिला सचिव सपा राजेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि सांसद खरवार के भाजपा नेताओं से करीबी रिश्तों के कारण नगवां में पार्टी कमजोर हो रही है। उन्होंने कहा कि सांसद निधि से लगाई जा रही स्ट्रीट लाइटें भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों पर लग रही हैं। वरिष्ठ नेता कमला पासवान और बिहारी पासवान ने बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए ब्लॉक कमेटी भंग कर नई कमेटी का गठन जरूरी है। वहीं युवा नेता बाबा बिहारी संदीप यादव ने भी वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाए और कहा कि गुटबाजी का खामियाजा आने वाले चुनावों में भुगतना पड़ेगा। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले उजारिया में पूर्व जिला पंचायत सदस्य हीरालाल यादव की ओर से आयोजित पीडीए बैठक में भारी जनसमूह उमड़ा था, जिसमें सैकड़ों लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की थी।आज की बैठक में असंतोष जाहिर करने वालों में कृपा यादव, ओमप्रकाश प्रधान, मुलायम यादव, बिनोद यादव, नागेंद्र यादव, रामकेल यादव सहित कई पुराने कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!