October 24, 2026 4:33 pm

पुलिस का सख़्त अभियान : गंगानगर जोन में एक रात में 431 वाहन, 626 संदिग्धों की जांच

प्रयागराज (समर सैम) अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट लगातार सक्रिय है। पुलिस आयुक्त और अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगानगर जोन में बीती 19/20 जून 2025 की रात पुलिस की विशेष टीमों ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 431 वाहनों और 626 संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की गई। अभियान की कमान पुलिस उपायुक्त गंगानगर और अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के हाथों में रही। उनके पर्यवेक्षण में सभी सहायक पुलिस आयुक्तों और थाना प्रभारियों की टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में रातभर सघन जांच अभियान चलाया।

थाना- वार कार्रवाई

थाना हण्डिया पुलिस टीम : 30 वाहन, 50 व्यक्ति

थाना सरायममरेज पुलिस टीम : 50 वाहन, 70 व्यक्ति

थाना उतरांव पुलिस टीम : 40 वाहन, 60 व्यक्ति

थाना बहरिया पुलिस टीम : 40 वाहन, 50 व्यक्ति

थाना फूलपुर पुलिस टीम : 45 वाहन, 62 व्यक्ति

थाना मऊआइमा पुलिस टीम : 20 वाहन, 30 व्यक्ति

थाना सोरांव पुलिस टीम : 24 वाहन, 35 व्यक्ति

थाना होलागढ़ पुलिस टीम : 32 वाहन, 60 व्यक्ति

थाना नवाबगंज पुलिस टीम : 30 वाहन, 35 व्यक्ति

थाना थरवई पुलिस टीम : 29 वाहन, 42 व्यक्ति

थाना सरायइनायत पुलिस टीम : 80 वाहन, 106 व्यक्ति

थाना फाफामऊ पुलिस टीम : 21 वाहन, 11 व्यक्ति

यातायात नियमों पर कार्रवाई

जांच के दौरान कई वाहन चालकों में लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी देखी गई। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए एमवी एक्ट के अंतर्गत 171 वाहनों का चालान किया और 04 मोटरसाइकिलों को जब्त (सीज) किया गया।पुलिस ने अन्य संदिग्ध व्यक्तियों और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा जिम्मेदारी से वाहन चलाने की सख्त हिदायत दी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।यह चेकिंग अभियान न सिर्फ अपराधियों के लिए चेतावनी है, बल्कि आम जनता के लिए भी सुरक्षा और अनुशासन का संदेश देता है। पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो रही है। देर रात तक चले इस अभियान ने यह साबित कर दिया कि प्रयागराज पुलिस अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह गंभीर है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अभियान समय-समय पर और भी ज़ोर-शोर से चलाए जाएंगे ताकि असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस की जांच में सहयोग दें। गंगानगर जोन की पुलिस का यह कदम अपराध पर रोकथाम और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में बेहद अहम माना जा रहा है। एक ही रात में सैकड़ों वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच से यह संदेश साफ है कि प्रयागराज पुलिस अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शने के मूड में नहीं है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!