सोनभद्र/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर विकास खंड चतरा के गुल्लीडाड के ग्राम प्रधान लाल बहादुर ने ब्लड डोनेट कर सबिता पत्नी चंद्रमा पासवान को जीवनदान दिया। जानकारी के अनुसार उरमौरा निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान सबिता को खून की आवश्यकता थी। पति चंद्रमा पासवान कई प्रयासों के बावजूद ब्लड नहीं जुटा सके। इस सूचना पर ग्राम प्रधान लाल बहादुर तुरंत ब्लड कंपोनेंट सेंटर पहुंचे और अपनी ब्लड डोनेट कर सबिता की जान बचाई।
इस साहसिक और मानवतावादी कदम के लिए ग्राम प्रधान की ग्रामीणों ने सराहना की
Author: Pramod Gupta
Post Views: 235









