October 25, 2026 9:55 am

अजीरेश्वर धाम पर 101 शिक्षकों का हुआ भब्य सम्मान मुक्त कंठ से हुई प्रसंशा

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) श्री विश्वकर्मा जी के जन्म जयंती अवसर पर अजीरेश्वर धाम जरहा के सभागार में शुक्रवार को भब्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन मेसर्स बघेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेट विन्ध्यनगर के सौजन्य से सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे अजीरेश्वर धाम परमार्थ जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं न्यासकर्ता राजेन्द्र सिंह बघेल सपत्नी सुलोचना सिंह बघेल सह अतिथि ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोड पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय यादव के करकमलों द्वारा दुद्धि बभनी तथा म्योरपुर ब्लाक के बिभिन्न स्थानों से आमंत्रित सेवानिवृत और निजी बिद्यालयों के बर्तमान शिक्षक प्रबंधक सहित परिषदीय बिद्यालयों से आए कुल 101 शिक्षकों तथा क्षेत्र के पत्रकारों अन्नदाताओं को बारी बारी से तिलक लगाकर माल्यापर्ण कर अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर मंच पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विन्ध्यनगर से पधारे बरिष्ट ब्यवसाई समाज सेवी सत्यनरायन बंसल ने धार्मिक और सामाजिक आयोजन कराने के लिए लकड़ी के कारीगरी पर निर्मित विश्वकर्मा भगवान का मनमोहक चित्र न्यासकर्ता राजेन्द्र सिंह बघेल को भेंट कर उनका सम्मान किया गया। क्षेत्र में इतने बड़े शिक्षक सम्मान समारोह के बाद यादगार पल के लिए श्री राधाकृष्ण मंदिर के सामने सैकड़ों शिक्षकों शिक्षिकाओं ने अतिथियों संग ग्रुप फोटो ग्राफ भी कराया।कार्यक्रम के दौरान सह अतिथियों ने अपने संबोधन में इस तरह के प्रथम बार आयोजित कार्यक्रम की मुक्त कंठ से सराहना की और सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रामविचार गोड, पूर्व जिला पंचायत सदस्य केदार यादव, राधवेंद्र सिंह, भागवत जी, आरके सिंह, रबी गुप्ता, त्रिभुअन नारायण सिंह, डा०एके दुबे, गणेश शर्मा, डॉ ब्रह्मजीत सिंह, श्यामसुंदर जायसवाल, राजकुमार सिंह, ग्राम प्रधान सुशीला देवी, विनोद भारती, राहुल सिंह, अशोक चौरसिया सहित भारी संख्या में ग्रामीण तथा क्षेत्र के अन्नदाता मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन शिवम संकल्प बिद्यालय के प्रबंधक रामप्रकाश पांडेय ने अपने अंदाज में किया और अंत मे ट्रस्ट के अध्यक्ष एंव न्यासकर्ता राजेन्द सिंह बघेल ने सभी का आभार प्रकट कर कार्यक्रम का समापन किया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!