सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने फर्जी फास्टैग लगाकर अवैध परिवहन करने वाले वाहन चालक को गिरफ्तार किया।जानकारी के अनुसार एएसपी (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं सीओ नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में खनन अधिकारी की टीम द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UP 64 CT 2189 पकड़ा गया। वाहन चालक मौके से फरार हो गया था, जिसे बाद में रोडवेज बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चन्द्रशेखर पुत्र सुभाष निवासी ग्राम मलेवर थाना नौगढ़ जनपद चंदौली उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस उ0नि0 उमाशंकर यादव चौकी प्रभारी लोढ़ी, हे0का0 अभिमन्यू यादव चौकी लोढ़ी
Author: Pramod Gupta
Hello









