October 24, 2026 4:17 pm

सांसद छोटेलाल खरवार ने जताई नाराजगी, खनन बैरियर और टोल प्लाजा की व्यवस्था पर उठाए सवाल

सोनभद्र। सांसद छोटेलाल खरवार ने देर रात सड़क जाम की समस्या को स्वयं झेलने के बाद खनन विभाग और टोल प्लाजा संचालन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। बीती रात जब वे छत्तीसगढ़ बॉर्डर से लौट रहे थे तो रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र से लेकर मारकुंडी घाट तक ट्रकों की लंबी कतार में वे भी फंस गए। बताया गया कि रात 1 बजे से 2 बजे तक जाम की स्थिति बनी रही, इस दौरान एंबुलेंस भी फंसी रही। सांसद ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में टोल प्लाजा गलत स्थान पर बना हुआ है, इसे सोन नदी पार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीब किसान और ग्रामीणों को 25 किलोमीटर तक टोल से मुक्त रखा जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस समस्या की शिकायत वे पहले भी कई बार कर चुके हैं और दिशा समिति की बैठकों में भी निर्देश दिए गए थे, बावजूद इसके स्थिति जस की तस है। जाम की स्थिति पर सांसद ने मौके से ही एसपी को सूचना दी, तब जाकर एंबुलेंस को निकाला गया। वहीं, खनन बैरियर पर जब गाड़ियों को रोकने का कारण पूछा गया तो अधिकारियों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि लोकेशन खनन विभाग से नहीं आया है। सांसद खरवार ने एसपी से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई और कहा कि खनन विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है, जिस पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं किया गया तो वे सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाएंगे। साथ ही, गिट्टी-बालू लदान वाली खदानों पर भी कार्रवाई की मांग की।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!