October 24, 2026 12:17 pm

खनिज ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों पर जानलेवा हमले का प्रयास- अभियुक्त गिरफ्तार, ट्रक बरामद

सोनभद्र। दिनांक 12 सितम्बर 2025 की रात खनिज ड्यूटी में लगे कर्मियों पर एक ट्रक चालक ने जान से मारने की नीयत से ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। इस संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 944/2025, धारा 121(1), 109(1), 324(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) व 07 सीएलए एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम ने कड़ी कार्रवाई की। दिनांक 16 सितम्बर 2025 को सुबह लगभग 09:00 बजे पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त बेचू यादव पुत्र द्वारिका यादव उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी सहिजनकला (लोहबईया) थाना रॉबर्ट्सगंज को भिलाई बंधा, बहदग्राम लोढ़ी के पास से गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त ट्रक (UP64 BT 8261) को भी बरामद कर मुकदमे में दाखिल किया गया। अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। जनपद पुलिस ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और कानून- व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की असामाजिक या आपराधिक गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस प्र0नि0 माधव सिंह थाना रॉबर्ट्सगंज, उ0नि0 उमाशंकर यादव प्रभारी चौकी लोढ़ी, हे0का0 अभिमन्यु यादव चौकी लोढ़ी, हे0का0 अवधेश प्रजापति चौकी लोढ़ी, का0 सत्येन्द्र कुमार थाना रॉबर्ट्सगंज, का0 मनीष यादव चौकी काशीराम आवास

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!