सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) अजीरेश्वर धाम जरहा में विशाल शिक्षक सम्मान समारोह कल बुधवार को सम्पन्न होगा। इसके लिए धाम परिसर में चल रही तैयारी अंतिम चरण में है। अजीरेश्वर धाम परमार्थ जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं न्यासकर्ता राजेन्द्र सिंह बघेल के गरिमामयी उपस्थिति में मेसर्स बघेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड विन्ध्यनगर के सौजन्य से बुधवार 17 सितंबर श्री विश्वकर्मा पूजनोत्सव के सुअवसर पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में क्षेत्र के लगभग सौ वर्तमान और रिटायर्ड हो चुके शिक्षक गुरुजनों के सम्मान समारोह की तैयारी पूर्ण कर ली गयी है। मंदिर परिसर में सुबह सर्वप्रथम आदिशिल्पी विश्वकर्मा भगवान जी का पूजन कार्यक्रम तथा दोपहर बाद विभिन्न बिद्यालयों से पधारे गुरुजनों का विशाल सम्मान समारोह मंदिर समिति के अध्यक्ष एंव न्यासकर्ता राजेन्द्र सिंह बघेल के करकमलों द्वारा तमाम गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में सम्पन्न होगा।
Author: Pramod Gupta
Hello









