October 24, 2026 4:17 pm

पन्नुगंज के नवागत प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने किया कार्य भार ग्रहण

ला एंड आर्डर बिगाड़ने वाले होंगें सलाखों के पिछे अखिलेश मिश्रा

सोनभद्र/ सोमवार की सुबह नवागत प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने पन्नूगंज थाने का पदभार सम्हाल लिया।पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने थाने में तैनात सभी पुलिस कर्मियों की मिटिंग ली औपचारिक जान पहचान कर परिसर का जायजा लिया और आवश्यक दिशानिर्देश दिए।श्री मिश्रा ने बताया कि अपराधियों पर नकेल कसना अपराध पर नियंत्रण विधि व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करना क्षेत्र में अमन चैन कायम रखना गरीब असहाय लोगों को न्याय दिलाना तथा शासन के दिशा निर्देशों का अनुपालन करना उनकी पहली प्राथमिकता है।
गौरतलब हो कि गतदिनों तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय का स्थानांतरण मॉनिटरिंग सेल सोनभद्र हो गया है।इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा बीजपुर से स्थानांतरण होकर थाना पन्नूगंज में प्रभारी निरीक्षक के पद पर आए है।मूल रूप से देवरिया जनपद के रहने वाले अत्यंत मिलनसार हंसमुख सरल स्वभाव के धनी श्री अखिलेश मिश्रा ने बताया कि असहाय व पीड़ितों के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हुए हैं।अपराधियों असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती बरतने की बात कही और आम जनमानस से अपील किया कि क्षेत्र में किसी भी घटनाओं की सही सूचना देकर पुलिस को शांति ब्यवस्था कायम रखने में सहयोग करें

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!