सोनभद्र/बीजपुर थाना क्षेत्र के अधौरा सिरसोती में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित हाईवा ने सड़क पार कर रहे एक अधेड़ व्यक्ति को कुचल दिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ में गुस्साए स्थानीय लोगों ने हाइवा चालक की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार ठहराया और मुआवजे की मांग किया ।
जानकारी के अनुसार श्याम नारायण पुत्र स्वर्गीय जगदीश 56 निवासी सिरसोती शुक्रवार की शाम किसी कार्यवश बाजार गए थे लौटते समय सिरसोती में अधौरा के पास एनटीपीसी के राख परिवहन में लगे एक कंपनी की हाईवा के चपेट में आकर हादसे का शिकार होकॉपी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ घायल को आनन फानन में एनटीपीसी रिहंद परिसर स्थित धन्वंतरी चिकित्सालय पहुंचाया जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को अन्त्य परीक्षण हेतु दुद्धी भेज सीएचसी दिया।मृतक की पत्नी रामसखी ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया है । इधर हादसे से गुस्साए स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि राख परिवहन में लगी गाड़ियां रोड पर मौत बनकर चलती हैं आए दिन हादसे में लोग अपनी जान गंवाते हैं फिर भी प्रशासन द्वारा सड़क पर इनकी तेज रफ्तार को नियंत्रित करने और सुरक्षा के ठोस उपाय नहीं किए जाते हैं जबकि यहां से रोजाना सैकड़ो गाड़ियां गुजरती हैं।इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है घटना में प्रयुक्त हाइवा को थाने खड़ा करा लिया गया है।









